महंगाई की मार बरकरार, 12 दिन में पेट्रोल 6.55 रुपये महंगा, डीजल 76 के पार

  • दिल्ली में पेट्रोल 77.81 रुपये प्रति लीटर हुआ
  •  डीजल की कीमत में 64 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

पेट्रोल और डीजल की महंगाई का सिलसिला गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रहा. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन पेट्रोल 53 पैसे महंगा हुआ तो वहीं डीजल की कीमत में 64 पैसे का इजाफा हुआ है.

इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 77.81 रुपये प्रति लीटर के भाव पर आ गया है. वहीं, डीजल की कीमत 76.43 प्रति लीटर पर है. लगातार 12 दिनों की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6.55 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 7 रुपये से अधिक बढ़ गई है.

ANI

@ANI

Petrol and diesel prices at Rs 77.81/litre (increase by Re 0.53) and Rs 76.43/litre (increase by Re 0.64), respectively in Delhi today.

View image on Twitter

क्या है नई रेट लिस्ट

अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 84.66 रुपये जबकि डीजल 74.93 रुपये के भाव पर है. इसी तरह, चेन्नई में पेट्रोल 81.32 रुपये जबकि डीजल की कीमत 74.23 रुपये है.कोलकाता की बात करें तो पेट्रोल 79.59 रुपये और डीजल 71.96 रुपये के भाव पर है.

बुधवार को कितनी हुई थी बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने बुधवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 55 पैसे 53 पैसे, 53 पैसे, 49 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. वहीं, डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 60 पैसे, 54 पैसे, 57 पैसे और 52 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.

ये पढ़ें:HPBOSE 12th Result : जारी हुआ हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट, छात्र यहां देखें डायरेक्ट लिंक

अगर कच्चे तेल की बात करें तो 35 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है. बीते बुधवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *