IND-W vs ENG-W: भारत-इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज आज से, वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों की असली परीक्षा शुरू

IND-W vs ENG-W: भारत-इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज आज से, वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों की असली परीक्षा शुरू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए शनिवार से इंग्लैंड दौरे की असली परीक्षा शुरू हो रही है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जाएगा। यह सीरीज केवल एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का पहला पड़ाव है, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड ही करने जा रहा है।

2026 वर्ल्ड कप की राह होगी तय

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में युवा और अनुभव का संतुलन लिए भारतीय टीम को इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर अपने संयम और कौशल की परीक्षा देनी होगी। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था, ऐसे में टीम पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव साफ दिखेगा।

दौरे का शेड्यूल

5 T20I मैच – इंग्लैंड में

इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जो साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (भारत और श्रीलंका की मेजबानी) की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी।

 

🔹 भारत महिला टीम का स्क्वॉड

कप्तान: हरमनप्रीत कौर

उपकप्तान: स्मृति मंधाना

शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे

🔹 इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वॉड

कप्तान: नेट साइवर-ब्रंट

एम अर्लॉट, टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स (विकेटकीपर), पेगे स्कोल्फ़ील्ड, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इस्सी वोंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *