Headlines

एपल की वेबसाइट से यहां 6501 रुपए सस्ता मिल रहा आईफोन SE, ऑफर सिर्फ 2 दिन ही बाकी; फोन के सभी वैरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट

  • बिग सेविंग डेज सेल के दौरान आईफोन SE को सबसे सस्ता खरीदने का मौका
  • फोन में 4.7-इंच डिस्प्ले, 3GB रैम, 12MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया है

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई बिग सेविंग डेज सेल का आज दूसरा दिन है। ये सेल 18 से 20 सितंबर यानी 3 दिन तक चलेगी। इस सेल में मोबाइल, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, टीवी, होम अप्लायंस, ब्यूटी प्रोडक्ट, खिलौने, फर्नीचर के साथ लगभग सभी तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन यहां से एपल आईफोन को बहुत सस्ता खरीदने का मौका है।

एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी आईफोन SE की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए है
एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी आईफोन SE की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए है

आईफोन SE के तीनों वैरिएंट पर अभी 6501 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें आईफोन SE का 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट शामिल है। खास बात है कि सबसे सस्ते आईफोन SE 64GB पर सबसे ज्यादा 6501 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी आईफोन SE की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए है। आइए जानते हैं इन सभी डिस्काउंट के बारे में…

आईफोन SE के तीनों वैरिएंट का ऑफर

एपल आईफोन SE के 64GB वैरिएंट की कीमत 42,500 रुपए है, लेकिन अभी इस फोन को 35,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 6501 रुपए का फायदा मिलेगा।

एपल आईफोन SE के 128GB वैरिएंट की कीमत 47,800 रुपए है, लेकिन अभी इस फोन को 41,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 5801 रुपए का फायदा मिलेगा।

एपल आईफोन SE के 256GB वैरिएंट की कीमत 58,300 रुपए है, लेकिन अभी इस फोन को 51,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 6301 रुपए का फायदा मिलेगा।

आईफोन SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • इसमें 4.7-इंच रेटिना HD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 750 x 1334 पिक्सल है।
  • इसमें A13 बायोनिक चिप के साथ 3rd जनरेशन प्रोसेसर दिया है।
  • फोन में 3GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें 12MP रियर कैमरा और 7MP फ्रंट कैमरा दिया है।
  • ये वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है, इसे 1 मीटर पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।
  • इसमें 1821mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004