कावासाकी इंडिया ने आखिरकार नई ZX-10R मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 14.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। मोटरसाइकिल दो कलर ऑप्शन – लाइम ग्रीन और फ्लैट एबोनी टाइप 2 में उपलब्ध है। पुराने मॉडल की तुलना में नया मॉडल में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे, खास तौर से इसके डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल्स में।
2021 कावासाकी निंजा ZX-10R स्टाइलिंग के मामले में शार्प है, जिसमें एक एरोडायनामिक फ्रंट काउल (विद इंटीग्रेटेड विंगलेट्स), अपडेटेड टेल सेक्शन और ऑल-एलईडी लाइटिंग है। मोटरसाइकिल को अपडेटेड हैंडलबार और रिपोजिश्न्ड फुटपेग भी मिलते हैं।
2021 कावासाकी निंजा ZX-10R: इंजन
- 2021 कावासाकी निंजा ZX-10R को पॉवर देने के लिए इसमें बीएस 6 कंप्लेंट, 998 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन -4 इंजन है, जो 13,200 आरपीएम पर 203 पीएस (रैम एयर के साथ 213 पीएस) की पीक पावर और 11,400 आरपीएम पर 114 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरट करता है। इस मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें कावासाकी क्विक शिफ्टर (बाय-डायरेक्शनल) स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध है।
- 2021 कावासाकी निंजा ZX-10R को एक एल्यूमीनियम ट्विन-स्पर फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें एल्यूमीनियम स्विंगआर्म भी हैं। इसमें 43 एमएम शोवा बीएफएफ एडजस्टेबल यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और शोवा बीएफआरसी एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक भी मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट व्हील पर 330 मिमी ड्युल डिस्क, रियर व्हील पर 220 मिमी डिस्क के साथ, ब्रेम्बो से डिस्क और कॉलिपर्स शामिल हैं।
2021 कावासाकी निंजा ZX-10R: फीचर्स
- इंजन में एक नया फिंगर-फॉलोअर वाल्व एक्चुएशन सिस्टम, री-डिजाइन इनटेक पोर्ट और वाल्व ट्रेन और एक नया एयर-कूल्ड ऑयल कूलिंग सिस्टम मिलता है। नए मॉडल में एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड 4.3 इंच डिजिटल टीएफटी कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जिसे कावासाकी के रेडियोलॉजी ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन में जोड़ा जा सकता है।
- मोटरसाइकिल में ढेर सारे इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग फीचर्स हैं, जैसे- इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, लॉन्च कंट्रोल, ओहलिंस इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डेम्पर, कॉर्नरिंग मैनेजमेंट सिस्टम, पावर मोड्स, इंजन ब्रेक कंट्रोल और एबीएस। बाइक चार राइडिंग मोड्स – स्पोर्ट, रोड, रेन, और राइडर भी पेश करती है, जिसमें आखिरी वाला कस्टम मोड है।
- मैक्सअबाउंट साइट के मुताबिक, 2021 कावासाकी निंजा ZX-10R की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 0-100kmph की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 3 सेकंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 299 kmph है। कंपनी का दावा है कि इसमें 16.2 kmpl माइलेज मिलता है।
