Headlines

मोहम्मद शमी IPL 2024 से हो सकते हैं बाहर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मोहम्मद शमी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। शमी को लेकर अभी तक उनकी फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटन्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004