भारत के इस राज्य में चलती है सबसे ज्यादा ट्रेने, रोजाना 3.50 लाख से अधिक व्यक्ति करते है सफ़र

भारत का रेल एक बड़ा नेटवर्क है उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. हालांकि, यह भारत के राज्यों में छठा सबसे अधिक रेलवे घनत्व वाला राज्य है. राज्य में 9077.45 किलोमीटर का रेलवे नेटवर्क है जो इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है. वहीं लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, इस स्टेशन से 300 से अधिक ट्रेनें रोज गुजरती हैं. इस स्टेशन पर 15 प्लेटफॉर्म हैं जिनसे रोजाना 3.50 लाख से अधिक व्यक्ति सफ़र करते हैं. वहीं रेल नेटवर्क के मामले में दूसरे नंबर की बात करें तो वो राज्स्थान का है.

चारबाग रेलवे की स्थापना 1914 में हुई थी और यह 1923 में बनकर तैयार हुआ था. इसका डिजाइन ब्रिटिश आर्किटेक्ट जे.एच. ने बनाया था. इसके निर्माण के दौरान भारतीय इंजीनियर चौबे मुक्ता प्रसाद ने भी अहम भूमिका निभाई थी. उस समय इस रेलवे स्टेशन को बनाने में 70 लाख रुपये की लागत आई थी. स्टेशन के सामने, एक बड़ा पार्क है और स्टेशन स्वयं राजपूत, अवधी और मुगल वास्तुशिल्प प्रभावों को प्रदर्शित करता है. इसके अलावा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पांचवा सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. यहां से प्रतिदिन 280 से अधिक ट्रेनें गुजरतीं हैं. कानपुर सेंट्रल के 10 प्लेटफोर्म हैं. लोगों के लिए इसे 1930 में खोला गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004