Headlines

आरटीओ कार्यालय के पास मिला शव,

बिलासपुर- जिले में करीब दो दिन पुरानी संदिग्ध हालत एक लाश मिली है। साथ ही चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कर रही है। गहरे चोट को देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। घटना तारबाहर क्षेत्र की है।

इस घटना के बाद TI शीतल सिदार ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि व्यापार विहार स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के पास युवक की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंचे तो शव औंधे मुंह पड़ा था। पुलिस ने पलटा कर देखा, तब उसके शरीर और चेहरे में चींटियां चढ़ गई थी। शव से बदबू भी आने लगी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लाश दो दिन पुरानी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कर रही है। ख़बर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में शिफ‌ट करा दिया गया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004