रायपुर– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथित संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कालीचरण को रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि रविवार को रावनभाठा में आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में संत कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी जिसको लेकर रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने टिकरापारा थाने में एफ आई आर दर्ज करवाया था।

