रायपुर- बुधवार को प्रदेश में नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार होना बड़ी चिंता का विषय है। इससे पहले अधिकतम संख्या 50 के नीचे ही थी, लेकिन बुधवार को 106 मरीज मिले हैं। जिसमें 12 नए मरीज रायपुर से मिले हैं, जिसके तत्काल बाद कलेक्टर रायपुर ने 5 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक मोवा का मितान विहार, दलदल सिवनी में ग्रीन आर्चिड, चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल, आमासिवनी का सफायर ग्रीन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन के सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।

