Headlines

छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत

बेमेतरा। जिले में मवेशी तस्करों ने पुलिस वाहन को चक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे है। टक्कर के बाद ट्रक चालक मवेशियों से भरी वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गए।

घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अँधियारखोर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रक में मवेशी भरकर उसे कही बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया लेकिन तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए उनकी गाड़ी को चक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे में ट्रक में भरे से 35 मवेशी में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004