Headlines

BREAKING : सोनिया गांधी से ED कर रही पूछताछ, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता गिरफ्तार…

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी पूछताछ कर रही है। सोनिया के साथ ईडी दफ्तर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे हैं। वहीं ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। देश भर में इसके विरोध में प्रदर्शन जारी है। वहीं सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी की उम्र 70 वर्ष से अधिक है, ED से उन्हें घर आकर पूछताछ करनी चाहिए थी। इस वक्त में ED का जो गलत इस्तेमाल हो रहा है ये जगजाहिर है, ये कोई नई बात नहीं है।

दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। पुलिस की ओर से 9 बजे से 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004