CG- करंट की चपेट में आने से मां और दो बच्चे मौत, माँ को बचाने गए थे बच्चें

बलौदाबाजार-करंट की चपेट में आने से मां और दो बच्चे मौत हो गई। मां को और ना ही बच्चों को पता था कि इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद वह जिंदगी से हाथ धो बैठेंगे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब माँ तार में कपड़ा सुखा रही थी। फिर वह करंट में आ गई। और माँ को बचाने के चक्कर मे दो बच्चे भी चपेट में आ गये। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सिमगा थाने अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा गांव की रहने वाली महिला कमलेश्वरी देवांगन (26 वर्ष) अपने घर में कपड़े सूखा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई, जिसे देख उनके दोनों बच्चे उनको बचाने की कोशिस की, उसके बाद दोनों बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए। करेंट लगने से शेष कुमार (14 वर्ष) और कुमारी जया देवांगन (12 वर्ष) की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच कर रही है की करंट कहां से आया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004