रायपुर– शुक्रवार को प्रदेश के 1 लाख 80 हजार संविदा कर्मचारियों ने भी एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर बिलासपुर में CMHO से मिलकर हड़ताल पर जाने जानकारी दी है। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही वैक्सीनेशन भी ठप रहेगा। दूसरे विभागों के काम-काज पर भी असर पड़ेगा।

