Headlines

IT RAID : सहायक खनिज अधिकारी के घर पड़ा आईटी का छापा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे दिन भी आईटी का कई जगहों पर छापा पड़ा है। वहीं अंबिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी के घर भी आईटी ने छापेमारी कार्रवाई की है। सहायक खनिज अधिकारी का नाम बजरंग सिंह पैकरा बताया जा रहा है। आईटी की टीम डीगमा ऑफिसर कॉलोनी में स्थित घर पर पहुंची। अधिकारी का मकान फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है। जहां आईटी की टीम घंटो से पूछताछ कर रही है।

बता दे कि अंबिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा लंबे समय से पदस्थ हैं।