कलेक्टर ने इस जिले में पांच तहसीलदारों का किया तबादला,

GPM– कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के तहसीलदारों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने पांच तहसीलदारों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार गौरेला के प्रभारी तहसीलदार प्रफुल्ल रजक को पेंड्रा का तहसीलदार बनाया है।

वहीं तुलसी मंजरी साहू को गौरेला तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर ऋचा चंद्राकर को मरवाही तहसीलदार, सोनू अग्रवाल को सकोला तहसीलदार और गिरीश निंबालकर को मरवाही का नायब तहसीलदार बनाया गया है।

दरअसल जिले की अधिकांश तहसीलों में तहसीलदार के पद रिक्त थे। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। इस बात की मांग किए जाने के बाद जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पांच तहसीलदारों का जिले में तबादला किया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004