MURDER : पत्नी ने पति के पैर बांधकर हसिया से किया हमला, बोली- सहन नहीं होता था दर्द

उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ में एक पत्नी ने सोते हुए पति के हाथ-पैर चारपाई से बांध कर और हसिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पति के आत्याचारों से तंग आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी पत्नी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हासिया भी बरामद कर लिया है।

कस्बा कौडियागंज निवासी बाबुद्दीन पुत्र नजीर की बीते 14 अगस्त को उसी के घर के अंदर हत्या हो गई थी। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई फखरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इस हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी। जांच के दौरान मृतक की पत्नी भी शक के घेरे में आ गई।

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। मृतक बाबुद्दीन की पत्नी समा ने पुलिस को बताया है कि उसका पति नशे का आदी था। नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था। घटना वाली रात में भी पति ने उसके साथ तीन बार मारपीट की थी। इसी से उत्तेजित होकर नशे में धुत हुए पति के पहले उसने एक रस्सी से पैर बांध दिए और फिर घर में रखे हसिया से पति के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बाबुद्दीन की हत्या का खुलासा होने के बाद हत्यारोपी महिला की निशादेही पर वारदात में उपयोग किये गए हसिया बरामद कर आरोपी महिला समा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004