Headlines

चार दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया

रायपुर, 07 अक्टूबर 2022/* छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया चार दिवसीय दौरे पर बस्तर जा रहे हैं। मंत्री डॉ. डहरिया का यह दौरा 9 से 12 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया पूर्व राज्यसभा सांसद श्री पी.एल. के साथ रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, कार्यकताओं के साथ बैठक करेंगे । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. डहरिया रायपुर से कार द्वारा कांकेर जाएंगे। जहां वे कांकेर, अंतागढ़ व भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कांकेर में ही रात्रि विश्राम के बाद 10 अक्टूबर को कोण्डागांव जिला के केशकाल में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। फिर कोण्डागांव में कोण्डागांव व नारायणपुर के विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 10 अक्टूबर की शाम मंत्री डॉ. डहरिया विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट पहुंचेंगे।
चित्रकूट में रात्रि विश्राम के बाद 11 अक्टूबर को चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक के बाद उनका दंतेवाड़ा आगमन होगा। जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद दंतेवाड़ा व बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। शाम तक दंतेवाड़ा से जगदलपुर पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम जगदलपुर में होगा। डॉ डहरिया 12 अक्टूबर को जगदलपुर, बस्तर एवं सुकमा में विधानसभा क्षेत्र के रूप में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद नियमित विमान के जरिये मंत्री डॉ. डहरिया का जगदलपुर से रायपुर आगमन होगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004