छत्तीसगढ में आज फिर से 5476 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी में 4 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 27425 हो गयी है। रायपुर में आज 1785 नये केस मिले हैं , वहीं दुर्ग में कल की तुलना में आज आंकड़े कम हुए हैं । आज दुर्ग में 800 नये केस आये हैं । बिलासपुर में 418 , कोरबा में में 403 नये केस आये हैं ।


