कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम है। माखी दुष्कर्म कांड पीड़ता की मां को कांग्रेस ने उन्नाव की सदर सीट से टिकट दिया है। उन्नाव में सदर से माखी दुष्कर्म पीडि़ता की मां आशा सिंह, मोहान से मधु रावत तथा बांगरमऊ से आरती बाजपेई को टिकट दिया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की है।