देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों को लग चुकी वैक्सीन की पहली खुराक…

देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी को शुरू हुआ था। वैक्सीन की डोज के लिए अब तक तीन करोड़ 15 लाख से ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों को कोरोना की तीन करोड़ खुराक लगने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ’15-18 आयु वर्ग के 3 करोड़ से अधिक युवाओं को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। मैं अपने सभी योग्य युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’