विधायक ने कहा- कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़के बनवाऊंगा….

जामताड़ा । झारखंड राज्य के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर विवादित बयान दिया है । उनका कहना है कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी । जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे । उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा ।