यूपी में योगी आदित्यनाथ का सीएम बनना तय, बाकी राज्यों में चुनाव के बाद भाजपा सीएम को लेकर होगी दावेदारी

पार्टी नेतृत्व ने चुनाव की घोषणा के बाद साफ कर दिया है कि चार राज्यों में वह अपने मौजूदा मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतर रही है और उनके चेहरे को ही आगे रखा जाएगा।
अगले माह होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता वाले चार राज्यों में भाजपा मौजूदा मुख्यमंत्रियों के चेहरे पर दांव लगाने जा रही है। पार्टी की चुनाव प्रचार सामग्री में मुख्यमंत्री का चेहरा प्रमुखता से रखा जाएगा और चुनाव प्रचार में भी पार्टी के नेता उनके नेतृत्व में वोट मांगेंगे। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि फिर से सरकार बनने की स्थिति में है सभी मुख्यमंत्री बरकरार रखे जाएंगे। हालांकि स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में समीकरण बदल सकते हैं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी, गोवा में प्रमोद सावंत और मणिपुर में बीरेन सिंह चुनाव अभियान व चुनाव प्रचार सागर सामग्री के केंद्र में रहेंगे। गौरतलब है कि पार्टी के हर चुनाव की अपनी रणनीति अलग होती है। इसके पहले पार्टी ने असम में अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोबाल पर दांव नहीं लगाया था। प्रचार अभियान में भी साफ कहा था कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004