राज्य स्तरीय दिव्यांग पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने 25 मेडल प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में आयोजित13 वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के एथलीटों ने 25 मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर विधायक डॉक्टर के.के. ध्रुव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री उत्तम वासुदेव, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित विभिन्न खेल संघ के सदस्यों तथा अधिकारी कर्मचारियों ने दिव्यांग खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। जिला पैरा स्पोर्ट्स के सचिव श्री दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि 27 से 29 जनवरी को गांधीनगर गुजरात में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के प्रतिभागी और 23 से 25 फरवरी को पुणे महाराष्ट्र में सीनियर वर्ग के चयनित प्रतिभागी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री दाऊ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स मैदान कोटा रायपुर में 15 एवम 16 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के नौ दिव्यांग एथलीटों ने भाग लिया ,जिसमें सब जूनियर वर्ग में प्रताप सिंह उईके ग्राम धनगवा जिसकी ऊंचाई मात्र 87 सेंटीमीटर है जो कि 80 प्रतिशत दिव्यांग है, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास पेंड्रा में रहकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम मैं 11वीं का छात्र है, जिसने गोला फेक, तवा फेक और भाला फेक में तीनों  में तीन गोल्ड मेडल हासिल किया।  इसी तरह राकेश सिंह पोट्टाम ग्राम पड़रिया ने 800 मीटर दौड़, गोला फेक और लंबी कूद तीनो में गोल्ड मेडल ,  भूपेंद्र यादव नवागांव ने गोला फेंक, गोल्ड मेडल, तवा फेंक में गोल्ड मेडल,भाला फेंक में सिल्वर मेडल, दिनेश सिंह तिलगाम पीथमपुर ने गोला फेंक में गोल्ड मेडल, भाला फेंक में गोल्ड मेडल,भाला फेंक में ब्रांस मैडल,कमल मांझी  ग्राम भस्कुरा 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल,  गनपत सिंह ओट्टी पीथमपुर ने गोला फेंक में गोल्ड मेडल, 400मीटर दौड़ में ब्रास मैडल, दीपक कुमार सोनबचरवार ने लंबी कूद में गोल्ड मेडल,200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, तवा फेंक में ब्रांस मैडल, सोमेश्वर सिंह धुर्वे झावर ने 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, लंबी कूद  में सिल्वर मेडल, तवा फेंक में ब्रांच मेडल, जंतराम पनिका, सोनबचरवार ने भाला फेंक में सिल्वर मेडल,लंबी कूद में सिल्वर मेडल,तवा फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004