Headlines

आबकारी विभाग की मदिरा दुकानों में आकस्मिक जांच जारी, मदिरा दुकान में पकड़ी गयी वित्तीय अनियमितता

रायपुर, 19 जनवरी 2022/ आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देश पर राज्य के मदिरा दुकानों में मिल रही शिकायतों पर आबकारी विभाग की निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के देशी मदिरा दुकान लखौली में आकस्मिक जांच की गई जिसमें विक्रय संबंधी वित्तीय अनियमितता पायी गई।

कार्यालय उपायुक्त आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार देशी मदिरा दुकान लखौली की जांच के दौरान 1 जनवरी से 13 जनवरी तक की गई बिक्री राशि के विरूद्ध बैंक में 22 लाख 30 हजार 430 रूपए कम जमा होना पाया गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान के प्रभारी को दुकान के प्रभार से हटा दिया गया। दुकान के प्रभारी सुपरवाईजर अंकित चन्द्रकार से उक्त कम जमा की गई सम्पूर्ण राशि को जमा कराया जाकर प्लेसमेंट कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले की मदिरा दुकानों के संचालन के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनी ए-टू-जेड के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004