GPM। प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने फिर से नवमी से बारहवीं तक की कक्षाएं लगाने का आदेश जारी किया है। जिले में संचालित सभी निजी व शासकीय स्कूल में नवमी से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं 1 फरवरी से यथावत संचालित होंगी।


