बजट 2022- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ईवी को दिया जाएगा बढ़ावा, बढ़े पैमाने पर होगी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होनें कहा कि देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। बैटरी स्वैपिंग में समाप्त बैटरी को पूरी तरह चार्ज बैटरी से बदल दिया जाता है। यह बैटरी की अदला-बदली चिंता, कम वाहन लागत और कुशल चार्जिंग व्यवस्था के लिए एक संभावित समाधान है।

भारत में इस समय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रैक्चर को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसे लेकर सरकार नए कदम उठा रही है। भारत सरकार पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के लिए अलग-अलग प्लेयर्स के साथ साझेदारी कर रही है ताकि ईवी खरीदार रेंज की चिंता के मुद्दों को दूर करने में सक्षम हों।