Headlines

IND vs WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। तीन मैचो की वनडे सीरीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी, जोकि 6 फरवरी से शुरू होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद मेन इन ब्लू इस सीरीज में अपने घर में वापसी करना चाहेगी। घरेलू सीरीज में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 6 फरवरी को, दूसरा 9 को और तीसरा 11 फरवरी को खेलना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 16 से 20 फरवरी तक 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 मैच कोलकाता में खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004