बलौदाबाजार– कलेक्टोरेट परिसर में एक शासकीय वाहन वाहन क्रमांक सीजी 02-6668 में अचानक आग लग गई। में आग लगने की खबर आ रही है। आग ऐसे समय लगी, जब उस वाहन में अफसर और ड्राइवर सवार थे। वाहन में सवार अफसर और ड्राइवर के नामों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किस कारण से लगी। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आज कलेक्टोरेट परिसर में खड़ी एक वाहन में अचानक आग लग गई। तब उस वाहन में एक सरकारी अफसर और ड्राइवर सवार थे। उन्होंने आग की लपटें तेज होने से पहले ही खुद को बचा लिया। देखते ही देखते आग की लपटें भभकने लगी। वहां भीड़ इकट्ठी हो गई।

