छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के इन पदों पर नौकरी पाने का मौका,

छत्तीसगढ PSC ने डेंटल सर्जन के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर लें।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य दंत चिकित्सा परिषद में होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इन तारीखों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 फरवरी 2022 आवेदन की अंतिम तिथि – 11 मार्च 2022

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।