IND vs WI, ODI- 177 रनों के जवाब में भारत की दमदार शुरुआत,

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी, लेकिन टीम 43.5 ओवर में 176 रन बनाकर ढेर हो गई। अब भारत को मुकाबला जीतने के लिए 177 रन का लक्ष्य मिला है। इसके जवाब में भारत ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 76 रन बना लिए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम का यह 1000वां वनडे इंटरनेशनल मैच है। टीम इंडिया ने अब तक 518 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा इस सीरीज के साथ पहली बार नियमित कप्तान के रूप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। भारत के लिए इस मैच में दीपक हुडा ने डेब्यू किया। हालांकि, उनको गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन वे एक फिनिशर की भूमिका में इस मैच में हैं।