योगेश यादव/बलौदाबाजार- अब जिले के हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूलों में प्रशासनिक अधिकारी भी क्लास लेंगे, जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने अधिकारियों को जिला के करीब के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 3 घंटे क्लास लेने को लेकर निर्देश जारी किया है। वहीं जिले के कलेक्टर डोमन सिंह खुद क्लास लेकर बच्चों को पढ़ाएंगे।
इनमे जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ , अपर कलेक्टर , संयुक्त कलेक्टर , डिप्टी कलेक्टर , जिला आबकारी अधिकारी , खनिज अधिकारी सहित प्रत्येक अधिकारियों को स्कूल में क्लास लेने की जिम्मेदारी दी गई है।


