Headlines

सेना के जवानों ने कर दिखाया, पहाड़ पर खाई में फंसा था युवक

भारतीय सेना के जवानों की जांबाजी का एक और कारनामा सामने आया है। केरल के पलक्कड़ में कूर्मबाची पहाड़ी की फॉल्ट लाइन में फंसे 23 वर्षीय युवक को भारतीय सेना ने बचा लिया है। पहाड़ी पर चट्टानों के बीच करीब दो दिन से फंसे बाबू नामक युवक को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकालने से पहले भोजन और पानी भी मुहैया कराया था। जैसे ही वह बाहर आया, सेना के जवानों से उसे गोद में उठा लिया और उसने जवानों को थैंक्स बोलते हुए किस भी किया।

https://mukhyadhara.com/2022/02/09/news-585/

 

बताया जा रहा है कि यह राज्य में अपने तरह का पहला बचाव अभियान था, जिसमें स्थानीय निकाय, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तटरक्षक शामिल थे और वायुसेना को तैयार रखा गया था।