Headlines

10 साल के मासूम की हत्या, आंख में ठोके कील…

दरिंदों ने 10 साल के मासूम के साथ ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया है कि उस मासूम बच्चे की आंख में कील ठोंक कर हत्या के बाद निर्वस्त्र खेत में उसके शव को फेंक दिया गया है। शरीर, सिगरेट से जलाने के निशान, कील गाड़कर निकाली गई आंख बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी से हर किसी का दिल सहम गया है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर के नर्वल की है।

पुलिस ने दो युवकों पकड़कर पूछताछ शुरू की है, जिसमें एक युवक मानिसक तौर पर विकृत बताया जा रहा है। वहीं मासूम से कुकर्म करने की भी आशंका जताई है, जिसकी बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद हो सकती है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे, जो हत्या से पहले की हैवानियत की गवाही दे रहे हैं। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मजदूर का 10 वर्षीय बेटा सोमवार दोपहर 11 बजे घर के बाहर साइकिल का टायर चला रहा था। खेलते-खेलते अचानक बच्चा लापता हो गया। उसे एक बजे ट्यूशन पढऩे जाना था। जब वो घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। स्वजन ने पाली चौकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मदद की बजाय टरका दिया। मंगलवार दोपहर पीडि़त के घर से लगभग चार सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मासूम का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। खेत मालिक सरसों की फसल काटने खेत पर गया था, तभी उसे वहां शव पड़ा दिखा।