BREAKING NEWS- 6 लोगों की मौत, खड़ी कंटेनर से टकराई मारुति कार

बुधवार की सुबह राजमार्ग पर पहले से खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रही मारुति कार टकरा जाने से कार सवार एक ही घर के पति-पत्नी व दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा हादसा लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर नारायणपुर गांव के निकट राजमार्ग पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक अयोध्या जनपद अंतर्गत रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे हयात नगर निवासी 35 वर्षीय अजय गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का कार्य करता था। मंगलवार को वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना तथा 10 वर्षीय बेटे यश तथा 8 बेटे आयांश व अपने 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श तथा गांव के ही 26 वर्षीय राम जनम के साथ मारुति कार द्वारा घर वापस आने के लिए निकला था।

राजमार्ग पर पहले से खड़े ट्रक से टकराई कार
सपरिवार सभी लोग हंसी-खुशी घर जा रहे थे परिजनों के मुताबिक मारुति कार संख्या जीजे 27 सी यम 9917 अजय का बड़ा भाई आदर्श चला रहे थे। करीब 2:30 बजे रात लोगों की बात भी परिजनों से मोबाइल पर हुई थी इसी बीच लगभग 3:00 बजे उनकी कार नारायणपुर गांव के निकट बने एक होटल पर पहले से खड़े ट्रक संख्या एनएल 01 एबी 6613 से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सभी लोग चीखने चिल्लाने लगे। जब तक उन्हें निकाला जाता सभी की मौत हो गई।