रायपुर- सरजू प्रसाद घृतलहरे प्रदेश संरक्षक सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति छत्तीसगढ़ रायपुर ने बताया कि युवा युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 20 फरवरी 2022 को खालसा स्कूल पुराना बस स्टैंड के पास रायपुर मैं भव्य रुप से रखा गया है जिसमें शादी योग्य युवा युवती भाग ले सकते हैं समाज में शांति व खुशहाली बनाने फिजूलखर्ची से बचाने के लिए समाज में एक आदर्श परिचय सम्मेलन गत 21 साल से लगातार आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में लगभग 5 से 600 युवा युवतियों का शादी के पवित्र जोड़े में समाज के समिति सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विवाह कराया गया है जो छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक योगदान है समाज में सामान्य व्यक्ति से लेकर बड़े से बड़े अधिकारी कर्मचारी वर वधु की तलाश में हजारों रुपया खर्चा कर समय की बर्बादी हुआ है सही वर वधु नहीं मिलने से समाज में इन बच्चों की उम्र पार होते जा रहा है इस वजह से इनकी सोच में भी उदासी एवं निराश हो रहे हैं आधुनिक युग को देखते हुए ठीक समय पर शादी विवाह हो जाने से गृहस्थ जिंदगी खुशहाली एवं उल्लास पूर्ण होता है समय की बदलते रफ्तार अनुसार एक जगह पर अपने-अपने भावनाओं व सोच के अनुसार संबंध जोड़ने का एक सुनहरा अवसर मिलता है मानव समाज के लिए एक अच्छा संदेश है हर वर्ग के लोगों को अपील करता हूं कि अपनी अपनी समाज में आदर्श परिचय सम्मेलन रखकर इतिहास बनाएं
- Home
- अपना प्रदेश
- सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के संरक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे ने बताया इस दिन होगा युवक- युवती परिचय सम्मेलन

