VIDEO- यूक्रेन मे बंकरों में छिपी भारतीय लड़किया

यूक्रेन में युद्ध के बीच भारतीय छात्रों को लेकर राहुल गांधी ने चिंता जताई है। राहुल ने सरकार से इन सभी छात्रों को तत्काल वापस लाने के लिए व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने पहले भी सरकार से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं। कई छात्र भारी हमले की चपेट वाले पूर्वी यूक्रेन में फंसे हैं। मैं फंसे छात्रों के चिंतित परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा हूं। मैं इन छात्रों को तत्काल वापस लाने की व्यवस्था करने की भारत सरकार से फिर अपील करता हूं।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1497417864155832320?s=20&t=e9Ib3ql3iSe1P3eie7tosQ