Headlines

विधानसभा सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत

रायपुर– विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है राज्यपाल अनुसूया उईके की भाषण से इसकी शुरुआत होगी। राज्यपाल सरकार के कामकाज का ब्योरा रखेंगी। राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार का विजन डॉक्यूमेंट माना जाता है। अभिभाषण खत्म होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे धन्यवाद प्रस्ताव लाएंगे। सदन के पहले दिन दिवंगत पूर्व सांसद विधायकों के साथ लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी इस सत्र में 13 बैठकें होनी हैं इसे अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है, सोमवार को ही वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश होगा। इस पर चर्चा मंगलवार को प्रस्तावित है। इस बार यह सत्र 25 मार्च तक के लिए प्रस्तावित है। अभी तक बजट सत्र का आकार कम से कम 20-25 दिन रहता आया है। यह अलग बात है कि अधिकतर समय सरकार का काम 12 से 15 दिनों में खत्म हो जाता है। उसके बाद सत्र को स्थगित कर दिया जाता रहा है। विपक्ष खासकर भाजपा एक दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मिलकर समय से पहले सत्र खत्म नहीं करने का आग्रह किया है। माना जा रहा है कि इस बार सदन प्रस्तावित तारीख तक चलेगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004