Headlines

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के विभिन्न पदों के परीक्षा परिणाम जारी

रायपुर, 8 मार्च 2022/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मेडिसीन विशेषज्ञ, क्लीनिकल पैथोलाजिस्ट, क्लीनिकल बायोकेमिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ तथा एपीडेमोलॉजिस्ट पदों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने मेरिट के आधार पर वर्गवार सूची तैयार कर अंतिम चयन सूची और अनुपूरक सूची जारी कर दी है। आयोग द्वारा मेडिसीन विशेषज्ञ के 115 पद, क्लीनिकल पैथोलाजिस्ट, क्लीनिकल बायोकेमिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ और एपीडेमोलॉजिस्ट के एक-एक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। जिसकी परीक्षा 13 जनवरी को ली गई थी। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए 4 और 5 मार्च को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। परीक्षा परिणाम और विस्तृत जानकारी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004