‘पठान’ ने तोड़ा ‘संजूू’ का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली….

‘पठान’  फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने के बाद काफी हद तक यह बात सही भी लग रही है। फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची में जगह बनाई। वहीं, अब फिल्म ने रणबीर कपूर अभिनीत ‘संजू’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शुरुआती आंकड़ों की मानें तो ‘पठान’ ने आठवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 349.25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। Sacnilk की रिपोर्ट मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म ने रणबीर कपूर स्टारर ‘संजू’ को पछाड़ दिया है। यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें, ‘संजू’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 342.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बता दें, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ अब बस आमिर खान की ‘दंगल’ से पीछे है। जी हां, ‘दंगल’ ही वो फिल्म है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत के सिनेमाघरों से 387.38 रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1968.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *