वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा कि PM आवास खर्च बढ़ाकर 79000 करोड़ रुपये किया गया। पीएम आवास खर्च 67 पर्सेंट बढ़ाया गया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आजाद भारत में लगातार पांच बजट पेश करने वालीं पांचवीं मंत्री हैं। उनके अलावा लगातार पांच बजट और बजट भाषण देने वाले नेताओं में अरुण जेटली, पी. चिदंबरम यशवंत सिन्हा, मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई हैं।
सरकार का आखिरी पूर्ण बजट
आपको बता दें कि ये नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। दरअसल, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से ठीक पहले फरवरी 2024 में सरकार का अंतरिम बजट आएगा। आमतौर पर अंतरिम बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं करती है। हालांकि, लोकलुभावन ऐलान जरूर किए जाते हैं।

