सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL, IOC ने लगातार 15वें दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में इजाफा किया है. इस दौरान पेट्रोल 7.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8.68 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
इस तरह अपने शहर में चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). वास्तव में अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करने के तीन तरीके हैं: आप आयल मार्केटिंग कंपनियों के पंप लोकेटर की मदद से भाव पता कर सकते हैं. फ्यूल@आईओसी एप डाउनलोड करें. 92249 92249 पर एक एसएमएस भेजकर भाव पता करें.
पेट्रोल-डीज़ल के नए दाम (Petrol Diesel Price on 21st June 2020)-
दिल्ली
पेट्रोल के दाम 79.23 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 78.27 रुपए प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल के दाम 86.04 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 76.69 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल के दाम 80.95 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 73.61 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल के दाम 82.58 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 75.80 रुपए प्रति लीटर
पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम एक से नहीं हैं. इसकी कई वजहें हैं. कीमतें कम ज्यादा होने में राज्य मूल्य वर्धित कर (वैट) सबसे महत्वपूर्ण है. कुछ राज्य कम वैट लेते हैं जिससे कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. भारत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर हैं. वास्तव में पेट्रोल और डीजल की वास्तविक कीमतें काफी कम होती हैं जितनी की हम पेट्रोल पंप पर चुकाते हैं. पेट्रोल के प्रत्येक लीटर के लिए, एक खरीदार पेट्रोल के वास्तविक मूल्य के अलावा उत्पाद शुल्क, राज्य वैट, डीलर कमीशन और परिवहन लागत भी देता है. इस तरह से पेट्रोल पंप तक पहुंचते-पहुंचते पेट्रोल और डीजल की अंतिम कीमत यह है: रिफाइनरियों द्वारा डीलरों पर लगाए गए मूल्य + केंद्र सरकार कर (सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क) + राज्य कर (वैट) + डीलर कमीशन + देश के भीतर माल ढुलाई शुल्क

