आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राशन कार्डधारी हितग्राहियों एवं केन्द्र द्वारा सूचीबद्ध एसईसीसी हितग्राहियों को विभिन्न पात्रतानुसार वर्ष में 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। इस अभियान के दौरान जातीय जनगणना 2011 में वंचित श्रेणी हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ में लेकर अपने नजदीकी च्वाईस सेन्टर, कॉमन सर्विस सेन्टर में जाना होगा। जहां इनका आधार के द्वारा बायोमेट्रिक आथेटिकेशन के द्वारा बीआईएस, केवायसी कर पहली बार में पेपर आयुष्मान कार्ड दिया जायेगा। जिसके उपरांत बाद में हितग्राहियों को निशुल्क प्लास्टिक पीवीसी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जायेगा। हितग्राहियों से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के मितानिन से स्लीप प्राप्त कर नजदीकी च्वाईस सेन्टर में आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ जा सकते हैं।
Related News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा है। ऐसे में प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने गांव, शहर और आसपास के क्षेत्र में सेवा कार्यों से जुड़कर अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप दे सकता है।
एक महीने तक सेवा और स्वच्छता पर रहेगा फोकस
‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सेवा और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यों पर जोर रहेगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों में भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिक स्वयं सेवा गतिविधियों से जुड़ने के साथ-साथ अपने आसपास के अधिक से अधिक लोगों को भी अभियान में शामिल करें। इससे अभियान को सामूहिक प्रयास का स्वरूप दिया जा सकेगा।
17 सितंबर की शाम जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों से विशेष अपील भी की है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम सात बजे हर परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए।
मुख्यमंत्री ने आसपास रहने वाले लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़ने का आह्वान किया। उनके अनुसार यह दीया प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बने।
जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अभियान को केवल एक कार्यक्रम के रूप में न देखते हुए सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ें। गांवों और शहरों में स्थानीय स्तर पर सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भाग लेकर नागरिक इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दे सकते हैं।
बालोद के मरदेल गांव के पास भालू छोड़े जाने पर वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध
गौरेला के अंजनी गांव में पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति
रायगढ़ के रामभाठा पुराने बस डिपो परिसर में युवक की हत्या की जांच करती पुलिस
