Headlines

दुनिया भर में रजनीकांत के जलवे…फिल्म जेलर ने 9 वे दिन रचा इतिहास, गदर 2 और OMG 2 को छोड़ा पीछे….

रजनीकांत की ‘जेलर’ बीते एक हफ्ते से लोगों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब रही है. फिल्म का 9वें दिन भी जादू बरकरार रहा. खबरों की मानें, तो फिल्म ने 9वें दिन करीब 9 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें 34 फीसदी योगदान तमिल दर्शकों का है.‘जेलर’ का इंडिया नेट कलेक्शन 244.85 करोड़ रुपये है. ‘जेलर’ का दूसरे वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की पूरी उम्मीद है. काफी संभावना है कि फिल्म 10वें दिन 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. ‘जेलर’ ने कमाई के मामले में ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘भोला शंकर’ को पीछे छोड़ दिया है, जो इससे एक दिन बाद 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं. ‘गदर 2’ ने शानदार पहले हफ्ते के बाद, दूसरे वीकेंड की सफल शुरुआत की है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन 19.5 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 335.09 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने ओवरसीज से लगभग 33.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004