Headlines

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट : बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका छत्तीसगढ़-हरियाणा के बीच मैच

                राजधानी रायपुर में शुक्रवार से खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी में मौसम ने खलल डाला दी है। यहां पिछले 20 घंटों से स्र्क-स्र्क कर हो रही बारिश ने ग्राउंड को गीला कर दिया है। सुबह साढ़े नौ बजे से छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बीच यहां मैच खेला जाना था, लेकिन मैदान की स्थिति सही न होने की वजह से दोपहर 12 बजे तक मैच शुरू नहीं हो सका। दोनों टीमों के बीच टॉस भी नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी का चौथा मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश की बजह से नहीं शुरू हो पाया।

जिस तरह से मौसम है उससे पूर्व में भी यही कहा जा रहा था कि मैच में खलल हो सकती है। पिच ठीक है मगर आउट फील्ड गीली होने की वजह से मैच नहीं शुरू हो सका। मैच शुरू करने के लिए अब भी मौसम की मेहरबानी का इंतजार किया जा रहा है।

मेजबान छत्तीसगढ़ टीम अपने घरेलू मैदान में दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी। छत्तीसगढ़ टीम अब तक तीन मैच में एक में जीत और एक हार, एक मैच ड्रॉ रहा। वहीं हरियाणा की टीम तीन में दो मैच जीत कर तीसरी जीत के लिए उतरेगी। ग्रुप में हरियाणा तीसरे स्थान पर है, वहीं छत्तीसगढ़ पांचवें पर है। छत्तीसगढ़ के लिए यह जीत बेहद जरूरी होगी।

छत्तीसगढ़ टीम

हरप्रीत सिंह भाटिया (कप्तान), वीर प्रताप सिंह, जीवनजोत सिंह, सुमित रुइकर, मनोज सिंह (विकेटकीपर), पुनीत दाते, शशांक सिंह, अमनदीप खरे, आशुतोष सिंह, पंकज राव, अजय मंडल, विशाल कुशवाहा, अवनीश धालीवाल, शुभम अग्रवाल, ओंकार वर्मा, सौरभ खिरवार, शुभम सिंह, शशांक चंद्राकर।

हरियाणा टीम

नितिन सैनी (विकेटकीपर), हर्षल पटेल (कप्तान), मोहित शर्मा, जयंत यादव, आशीष हुड्डा, अमित मिश्रा, राहुल तेवतिया, दीपक पुनिया, हिमांशु राणा, शुभम रोहिला, राहुल डागर, चैतंय बिश्नोई, रोहित प्रमोद शर्मा, प्रमोद चंदीला, मोहित हुड्डा, अजीत चहल, पुनीश मेहता, उमंग चुघ, शिवम चौहान, अमन कुमार, अमित राणा, प्रशांत कुमार, टीनू कुंडू, अंकित कुमार, सुमित कुमार, जितेश सौहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004