Headlines

संस्कृत विभाग में नियुक्त हुए मुस्लिम शिक्षक को आरएसएस का समर्थन, छात्रों ने विरोध वापस लिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में नियुक्त हुए मुस्लिम प्रोफेसर फिरोज खान का समर्थन किया है। इसके बाद प्रोफेसर की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्रों ने प्रदर्शन वापस ले लिया। संघ ने शुक्रवार को प्रोफेसर खान के बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान फैकल्टी में नियुक्ति पर चर्चा की। संघ की काशी शाखा के विभाग संघचालक जयप्रकाश लाल ने कहा कि फिरोज खान का विरोध गलत है।  “संघ का साफ विचार है कि अगर कोई व्यक्ति चयन प्रक्रिया से होकर गुजरा है और संस्कृत के प्रति समर्पित और निष्ठावान है तो उसका विरोध गलत है। यह विरोध सामाजिक सौहार्द और कानून के भी विरुद्ध है।”

 

इसके बाद शुक्रवार शाम को छात्रों ने मुस्लिम प्रोफेसर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया। छात्र नेता चक्रपाणि ओझा ने मीडिया से कहा, “हम प्रोफेसर खान के खिलाफ प्रदर्शन वापस ले रहे हैं; लेकिन हमारा संघर्ष तब तक चलेगा, जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जातीं।” ओझा ने कहा कि वे कल इस मसले पर प्रधानमंत्री को मेमोरेंडम सौपेंगे।”

 

इससे पहले छात्रों ने कहा था कि वे प्रोफेसर खान का विरोध मुस्लिम होने की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे हिंदू रीति-रिवाजों से जीवन यापन नहीं करते। यह वेदों को पढ़ाने के लिए अहम है। शुक्रवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रदर्शन कर रहे छात्र ने कहा था कि अगर फिरोज खान विभाग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें वेद पढ़ाने वाली जीवनशैली अपनानी चाहिए। हम उन्हें विभाग में शामिल कर लेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004