ओटीटी पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque: Trust No One) दर्शकों के बीच चर्चा में है। मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज ने रिलीज के कुछ ही समय में ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा पहली बार वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।
7 एपिसोड की है ‘शक: ट्रस्ट नो वन’
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ कुल 7 एपिसोड की सीरीज है। इसके एपिसोड करीब आधे घंटे के हैं। सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में देखा जा सकता है।
रिलीज से पहले ही सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। रिलीज के बाद इसकी कहानी और रहस्य को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
परिणीति चोपड़ा ने निभाया मां का किरदार
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ परिणीति चोपड़ा की पहली वेब सीरीज है। इसमें वह एक मां की भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ सुमीत व्यास, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी और चौधरी ध्रुव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
ये है ‘शक’ की कहानी
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है। जन्म के बाद ही उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। इसके बाद मां करीब 9 साल तक अपनी बेटी की तलाश करती रहती है।
इस दौरान उसे कई बच्चियों में अपनी बेटी नजर आने लगती है। यहीं से कहानी में शक और भ्रम का सिलसिला शुरू होता है। स्थिति तब और उलझ जाती है, जब उसके दावों को उसके मन का वहम माना जाने लगता है।
सीरीज की कहानी इसी सवाल के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है कि मां जिस बच्ची को अपनी बेटी मान रही है, क्या वह वास्तव में वही है या फिर यह उसके मन का भ्रम है। यही रहस्य कहानी को आगे बढ़ाता है और दर्शकों के लिए सस्पेंस बनाए रखता है।
