नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल रुद्रारम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को झालरापाटन, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने भोपालपटनम थाने में दर्ज कराई थी।…
