कवर्धा में सराफा व्यापारी से लूट, 50 लाख के जेवरात ले जाने का दावा
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। दलदली के साप्ताहिक बाजार से बाइक पर घर लौट रहे व्यापारी को तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि दो बाइक पर सवार छह लोगों ने व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की।…
