दिल्ली की टीम अब तक अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा चुकी है. जबकि राजस्थान टीम ने 2 में से एक मैच जीता है. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के सामने अब हार की हैट्रिक का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में वह आज हर हाल में मैच अपने नाम करके जीत का खाता खोलने उतरेगी. मैच के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
पावरप्ले के छह ओवर ख़त्म होने तक राजस्थान रॉयल्स ने बिना कोई नुकसान 68 रन बना लिए. सातवें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.अपनी 31 गेंदों की पारी में यशस्वी ने 11 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए.आईपीएल 2023 में बटलर ने 13वें ओवर में अपना दूसरा अर्धशतक 32 गेंदों में पूरा किया. यह आईपीएल 2023 में बटलर का दूसरा अर्धशतक है.
दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है. वहीं राजस्थान रॉयल्स पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 72 रनों से जीतने के बाद दूसरा मुक़ाबला पंजाब किंग्स से 5 रनों से हार गई थी. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 26 मुक़ाबले हुए हैं. इनमें दोनों टीमों ने एक समान 13 मैच जीते हैं.
