Headlines

ये 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस, सभी की कीमत 7000 से कम; फीचर्स से जानिए कितने पावरफुल हैं?

इस फेस्टिवल सीजन में आप नए लो-बजट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तब हम ऐसे ही 5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 7 हजार रुपए या उससे भी कम है। ये सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

ये सभी स्मार्टफोन एकदम नए मॉडल हैं। इनमें 2GB रैम के साथ 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया है। वैसे, मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। दिवाली पर आप ये स्मार्टफोन गिफ्ट भी कर सकते हैं। तो चलिए जल्दी से इन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं…

1. रियलमी 9A

इस फोन में 6.53-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.0GHz मीडियाटेक हीलियो G25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 5000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

2. इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस

इस फोन में 6.2-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.0GHz मीडियाटेक A22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+2+लो लाइट मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 3500mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

3. सैमसंग M01 कोर

इस फोन में 5.3-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1480 x 720 पिक्सल है। इसमें 1.5GHz मीडियाटेक MT6739WW क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 3000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

4. रियलमी सी2़

इस फोन में 6.1-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.0GHz मीडियाटेक P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+2 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 4000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

5. टेक्नो स्पोर्क गो 2020

इस फोन में 6.52-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसमें 1.8GHz मीडियाटेक हीलियो A20 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 4000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004